Showing posts with label hindi joke. Show all posts
Showing posts with label hindi joke. Show all posts

Tuesday, March 19, 2019

कल वाली

एकबार पति-पत्नी एक बाग़ में हाथ में हाथ डाले घूम रहे थे,उसी वक़्त वहां से‌ एक शरारती बच्चा‌ गुज़रा और बोला-"अंकल कल वाली‌ ज़्यादा मस्त थी।"

पति चार दिन से ख़ाली पेट,बाग़ में उस बच्चे को ढूंढ रहा है।

अबला बनी सबला

पुराने ज़माने में औरत को अबला और आधुनिक समय में सबला क्यों कहा जाता है ??
बड़े-बड़े विद्वान भी इसका जवाब नहीं दे पाये, लेकिन एक शादीशुदा जोड़े ने इसकी बड़ी सुंदर व्याख्या करी :- पहले महिलाओं को अबला इसलिए कहते थे क्योंकि घर-ख़र्च के लिए जब  रुपए ख़त्म हो जाते थे तो बस ज़रूरत भर रकम के लिए पति से कहती थीं...........अब_ला....
आजकल की तेज़-तर्रार महिलाएं,पति को वेतन मिलते ही कहती हैं......... सब_ला..... इसलिए इन्हें सबला कहा जाने लगा।

Saturday, August 11, 2018

गृहस्थी चलाना खेल नही

*बीबी सम्भालने को कलेजा चाहिये*

कवि - श्री शैल चतुर्वेदी।
--------------------------------

एक दिन बात की बात में
बात बढ़ गई,

हमारी घरवाली
हमसे ही अड़ गई।

हमने कुछ नहीं कहा,
चुपचाप सहा,

कहने लगी- "आदमी हो
तो आदमी की तरह रहो।
आँखे दिखाते हो
कोइ एहसान नहीं करते।
जो कमाकर खिलाते हो,
सभी खिलाते हैं।
तुमने आदमी नहीं देखे ?
झूले में झूलाते हैं।

देखते कहीं हो
और चलते कहीं हो,

कई बार कहा
इधर-उधर मत ताको,

बुढ़ापे की खिड़की से
जवानी को मत झाँको,

कोई मुझ जैसी मिल गई
तो सब भूल जाओगे,

वैसे ही फूले हो
और फूल जाओगे।

चन्दन लगाने की उम्र में
पाउडर लगाते हो,

भगवान जाने
ये कद्दू सा चेहरा,
किस-किस को दिखाते हो।

कोई पूछता है तो कहते हो-
"तीस का हूँ!"

उस दिन एक लड़की से कह रहे थे-
"तुम सोलह की हो
तो मैं बीस का हूँ।"

वो तो लड़की अन्धी थी,
आँख वाली रहती
तो छाती का बाल नोच कर कहती,
ऊपर ख़िज़ाब और नीचे सफेदी,
वाह रे, बीस के शैल चतुर्वेदी!

हमारे डैडी भी शादी-शुदा थे,
मगर क्या मज़ाल
कभी हमारी मम्मी से भी
आँख मिलाई हो,
मम्मी हज़ार कह लेती थीं
कभी ज़ुबान हिलाई हो?

कमाकर पांच सौ लाते हो
और अकड़
दो हज़ार की दिखाते हो,

हमारे डैडी दो-दो हज़ार
एक बैठक में हार जाते थे,
मगर दूसरे ही दिन चार हज़ार
न जाने, कहाँ से मार लाते थे,

माना कि मैं माँ हूँ,
तुम भी तो बाप हो,

बच्चो के ज़िम्मेदार
तुम भी हाफ़ हो,

अरे, आठ-आठ हो गए
तो मेरी क्या ग़लती,

गृहस्थी की गाड़ी
एक पहिये से नहीं चलती!

बच्चा रोए तो मैं मनाऊँ,
भूख लगे तो मैं खिलाऊँ,
और तो और
दूध भी मैं पिलाऊँ!

माना कि तुम नहीं पिला सकते,
मगर खिला तो सकते हो,
अरे बोतल से ही सही
दूध तो पिला सकते हो,
मगर यहाँ तो खुद ही
मुँह से बोतल लगाए फिरते हो,
अंग्रेज़ी शराब का बूता नहीं
देशी चढ़ाए फिरते हो।

हमारे डैडी की बात और थी,
बड़े-बड़े क्लबो में जाते थे
पीते थे, तो माल भी खाते थे,

तुम भी चने फांकते हो,
न जाने कौन-सी पीते हो
रात भर खांसते हो,

मेरे पैर का घाव
धोने क्या बैठे,
नाखून तोड़ दिया!।

अभी तक दर्द होता है
तुम सा भी कोई मर्द होता है?

जब भी बाहर जाते हो,
कोई ना कोई चीज़ भूल आते हो,

न जाने कितने पैन, टॉर्च
और चश्मे गुमा चुके हो!

अब वो ज़माना नहीं रहा,
जो चार आने के साग में
कुनबा खा ले,

दो रुपये का साग तो
अकेले तुम खा जाते हो,
उस वक्त क्या टोकूं
जब थके -माँदे दफ़्तर से आते हो,

कोई तीर नहीं मारते
जो दफ़्तर जाते हो,
रोज़ एक न एक बटन तोड़ लाते हो,

मैं बटन टाँकते-टाँकते
काज़ हुई जा रही हूँ,

मैं ही जानती हूँ
कि कैसे निभा रही हूँ!

कहती हूँ, पैंट ढीले बनवाओ,
तंग पतलून सूट नहीं करतीं,
किसी से भी पूछ लो
झूठ नहीं कहती,

इलास्टिक डलवाते हो
अरे, बेल्ट क्यूँ नहीं लगाते हो,
फिर पैंट का झंझट ही क्यों पालो,
धोती पहनो ना।

मैं कहती हूँ तो बुरा लगता है,
बूढ़े हो चले
मगर संसार हरा लगता है,
अब तो अक्ल से काम लो,
राम का नाम लो,

शर्म नहीं आती
रात-रात भर
बाहर झक मारते हो,

*बीबी सम्भालने को कलेजा चाहिये*
*गृहस्थी चलाना खेल नहीं,*
*भेजा चहिये।*

Wednesday, July 25, 2018

Tongue exercise

बचपन में शर्त लगाकर बुलवाए जाने वाले कुछ वाक्य... 😄😄

1. कच्चा पापड़, पक्का पापड़...
सबसे ज़्यादा फेमस और हमारे दिल के सबसे क़रीब. एक बार में 15 बार --- बोल के दिखाओ तो जानें.


2. फालसे का फासला...
-- चैलेंज है कि 20 बार बिना रुके बोल कर दिखाओ.


3. पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला...
-- मुस्कुरा का रहे हो, 12 बार इसे बोल कर दिखाओ.


4. पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता...
-- मेरी जीभ तो लगभग फ्रैक्चर होते-होते बची है.


5. ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की...
-- क्या हुआ?

6. समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है, समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो ना समझ है...
-- इसे एक बार ही बोल के दिखाएँ


7. दूबे दुबई में डूब गया...
-- अच्छा ठीक है.ज़्यादा ख़ुश मत हों. ये आपकी फूलती सांसों को आराम देने के लिए था.


8. चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को, चांदनी चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटपटी चटनी चटाई...
-- अब चाहे जो कुछ भी करना, मगर अपने बाल मत नोंचना.


9. जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा...
-- आपको ये आसान लग रहा है. जरा इसे 10 बार से ज़्यादा बार बोल कर दिखाइए.


10. खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह...
-- मेरे तो पूरे बदन में खड़कन हो रही है.


11. मर हम भी गए, मरहम के लिए, मरहम न मिला. हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला...
-- बोलो-बोलो मुंह मत चुराओ.


12. तोला राम ताला तोल के तेल में तल गया, तला हुआ तोला तेल के तले हुए तेल में तला गया...
-- ऐसे देख का रहे होे?


13. डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली, जिस डाली पर मैने नज़र डाली वो डाली किसी ने तोड़ डाली...
-- बोलो बोलो....

. 😄😄😄

Saturday, July 7, 2018

फ्री था

पति(फ़ोन पर पत्नी से):-तुम बहुत प्यारी हो।
पत्नी:-थैंक्स।
पति:-तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी:-थैंक यू सो मच डियर.....और बताओ...क्या कर रहे हो?
पति:- फ्री था,सोचा मज़ाक़ ही कर लूं.......

चुनाव प्रचार

पत्नी:-शादी के पहले आप मुझे कहां-कहां घुमाते थे !
होटल, सिनेमा, आस-पास के नज़ारे और न जाने क्या-क्या!

और जब शादी हुई तो घर से बाहर भी लेकर नहीं जाते......

पति:- तुमने कभी, चुनाव के बाद प्रचार होते देखा है ?

Oily skin

पत्नी(बड़े प्यार से):-सुनिए जी, मेरी स्कीन बहुत आॅयली आॅयली-सी हो गई है, बताइए न,मैं क्या लगाऊं?
पति:-ये लो विम बार,पूरी चिकनाई मिटा देगा।

दिमाग

कल एक पत्नी ने अपने पति को यह कहकर चुप करा दिया..... "ज़्यादा होशियार मत बनो,
जितना‌ दिमाग़ तुम्हारे पास है न,
उतना तो मेरा हमेशा ख़राब रहता है।

Thursday, June 21, 2018

पत्नी दिवस

एक शादीशुदा की कलम से योग दिवस 😂

योग दिवस को मैं कुछ इस तरह से मना रहा हूँ,
रात उसके पैर दबाए थे अब पोछा लगा रहा हूँ।

धो रहा हूँ बर्तन और बना रहा हूँ चपाती,
मेरे ख्याल से यही होती है कपालभाति।

एक हाथ से पैसे देकर, दुजे हाथ में सामान ला रहा हूँ मैं,
और इस प्रक्रिया को अनुलोम विलोम बता रहा हूँ मैं।

सुबह से ही मैं घर के सारे काम कर रहा हूँ,
बस इसी तरह से यारो प्राणायाम कर रहा हूँ।

मेरी सारी गलतियों की जालिम ऐसी सजा देती हैं,
योगो का महायोग अर्थात मुर्गा बना देती हैं।

हे मोदी, हे रामदेव अगर आप गृहस्थी बसाते,
तो हम योग दिवस नहीं पत्नी दिवस मनाते।

Tuesday, June 5, 2018

बीबी का डेमो

सिंगल लाइफ जीते जीते अचानक एक रोज़ शादी हो गयी, ,

दूसरे दिन सुबह सात बजे नयी नयी बीबी ने बड़े प्यार से जगाया, ,कि जानू उठो सुबह होगयी है, ,

देखा तो चाय, ब्रेड स्लाइस, पानी ट्रे मे लिए वो खड़ी थी ,,

बेड टी के बाद बाथरुम मे गये तो टाँवेल , चड्डी-बनियान , गरम पानी से भरी बाल्टी तैयार थी ,,

नहाने के बाद नाश्ता रेडी, ,

आफिस की ड्रेस तैयार, ,टिफन टेबल पर, ,

रात नौ बजे जब वापस घर आया तो खाना तैयार,

हस्बैंड "बावला" हो गया,,,,
बीवी को गले लगा के भावुक हो

कर बोला कि तुम्हारे आने से मेरा जीवन सफल हो गया, ,,मै बहुत भाग्यवान हुँ, ,कि तुम जैसी पत्नी मिली है मुझे, ,
बीवी ने धीरे से अलग हो , ,,,
तिरछी नजर से देखते हुए बोली-
अब कल से मै भी ड्यूटी ज्वाइन कर रही हुँ ,,

ये "डेमो" था कि "तुम्हें कल से क्या काम कैसे करना है, ,,"😂😂😂😂😂😛

Sunday, May 20, 2018

mother vs son

Mummy : Kyo ro rahe ho?Son: Dad ne muje KISS nihi kiya..

Mummy : Tumne Tables nahi sunaye honge

Son: Kaam wali AUNTY ko kuan se tables aate hain!

Wednesday, May 9, 2018

Dus...dus

एक स्त्री सो रही है और उसके पांव के पास एक नागिन कुंडली मारके बैठी है।इस स्त्री का पति नागिन से कहता है:- डस...डस.....
नागिन:-चुप कमीने...मैं इनके चरण-स्पर्श करने आई हूं।
ये मेरी गुरु हैं।

Monday, May 7, 2018

मैथीली joke

.....😜😜😜😜😜😜😜😜
एकटा महिला तीनटा बच्चा के साथ बस में यात्रा क रहल छल।

कंडक्टर  महिला स:- मैडम जी इ सब बच्चा क टिकिट लागत, उम्र बताउ सब के?

महिला:- पहिले वाला के दू साल, दूसर वाला के ढाई साल और तेसर के तीन साल।

कंडक्टर:- मैडम टिकिट चाहे नै लिय, पर गैप त 9 महीने के रैखतौं।

महिला:- रे टूनकी वला, बजरखसुअा, मरकीवला तोरा कि बुझाय छौ इ सब हमरे छै
बीच वला दियादनी के छय,
तूँ टिकिट काट, ज्ञान नै बाँट।

😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜

Thursday, April 19, 2018

Trained dog


एक आदमी विदेश से एक ऐसा कुत्ता 🐕 खरीद कर लाया
.
जो बहुत समझदार था
और सिर्फ सूंघकर ही अपने मालिक के सगे-सम्बन्धियों को पहचान सकता था.
.
घर आते ही आदमी ने कुत्ते 🐕 को आदेश दिया –
.
“जाओ और स्कूल से मेरे दोनों बच्चों को लेकर आओ !”
.
कुत्ता फ़ौरन स्कूल 🏠 की तरफ दौड़ गया
और काफी देर तक वापस नहीं आया.
.
जब बहुत ज्यादा देर हो गई तो आदमी 😟 को चिंता होने लगी.
.
उसकी पत्नी हाय-तौबा करने लगी
.
तो वह खुद कुत्ते 🐕 और अपने बच्चों को ढूँढने के लिए घर से निकला.
.
तभी उसने देखा कि सामने से
कुत्ता 🐕बच्चों के एक पूरे झुण्ड 👭👬👫👯को घेरे हुए लेकर आ रहा है.
.
इन बच्चों में से
.
2 उसकी नौकरानी के,
3 उसके पड़ोसियों के,
1 उसकी साली का और
2 बच्चे उसकी सेक्रेटरी के थे…

पत्नी फनफनाती हुई बोली –
“तो इसका मतलब ये सारे बच्चे तुम्हारे हैं ???”

जवाब में आदमी दहाडा😡 –
.
“ये तो मैं बाद में बताऊँगा
पहले ये बताओ कि कुत्ता 🐕 हमारे 2 बच्चों को लेकर क्यों नहीं आया ???”
😆😆😆😆

क्या आप आज रात फ्री हैं

दरवाज़े पर खट-खट हुई..
😃😃😃😃

खोला तो सामने सुन्दर, चमचमाती, *तलाकशुदा पड़ोसन* सजी-सजाई खड़ी थी... 😃😃

वह बोली, _"अकेलापन अब सहन नहीं होता... मैं भी चाहती हूँ कि बाहर निकलूं, ड्रिंक, डांस, डिनर के साथ लाइफ एन्जॉय करुं... क्या आप आज रात फ्री हैं...?"_

दिल की धड़कनें​ काबू में करते हुए मैने *हाँ* कह दिया...😂😂

"गुड..."
वह बोली, "आज रात मेरे बच्चों का ख्याल रख लीजिए, प्लीज़..."😃😃

Moral : Please read instructions carefully before saying yes...
All free offers comes with hidden terms and conditions...
😊😊😊😊😊😊😊😊☺☺☺

Tuesday, April 10, 2018

Ara to Australia

ऑस्ट्रेलिया एक बहुत महंगा देश है , पर सार्वजनिक सेवा बहुत अच्छी है।

तो एक बार हुआ यूँ कि आरा से आस्ट्रेलिया एक परिवार छुट्टियों में यात्रा कर रहा था . साथ मे उनके पिता भी थे।

राजमार्ग के मध्य में वो लोग कार से जा रहे थे। एक स्थानीय महिला उनके के पीछे पीछे अपनी कार चला रही थी.

उस स्थानीय महिला ने अचानक देखा कि आगे वाली जिस कार में भारतीय परिवार यात्रा कर रहा था, उसकी खिड़की में से एक वृद्ध सज्जन ने अपना सिर बाहर निकाला और उन्हे खून की उल्टियां होने लगीं 😳

उसने अपने कैमरे में ये दृश्य कैद कर लिया तथा तत्काल एम्बुलेंस सेवा के लिए पुलिस को इत्तिला कर दी.
कुछ ही मिनटों के भीतर, हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस मौजूद हो गयी ।

पिता को तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाया गया और ऑक्सीजन शुरू कर दी गयी परिवार को उन सेवाओं के लिए 2 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा ..

सदमे का शिकार पुत्र, पिता से लड़ने लगा बोला कि.
ई  ऑस्ट्रेलिया ह,,,,
आरा ना,,,,,,
तहरा का जरूरत रहे,,,,,
पान खाके बाहर थूके के,,,,,,,
😂😜🤣😝😆🤓😘

Wednesday, April 4, 2018

परी या कि चुड़ैल

*स्त्री की चाहत क्या है।*

मनोविज्ञान भी जिस प्रश्न का उत्तर नही दे सका, वह ये था कि आखिर स्त्री चाहती क्या है ?

पुराने समय की बात है जो आज पर भी लागू होती है

एक विद्वान को फांसी लगने वाली थी।

राजा ने कहा, आपकी जान बख्श दुंगा यदि सही उत्तर बता देगा तो
प्रशन : आखिर स्त्री चाहती क्या है?

विद्वान ने कहा, मोहलत मिले तो पता कर के बता सकता हूँ।

राजा ने एक साल की मोहलत दे दी और साथ में बताया कि अगर उतर नही मिला तो फांसी पर चढा दिये जाओगे,

विद्वान बहुत घूमा बहुत लोगों से मिला पर कहीं से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

आखिर में किसी ने कहा दूर एक जंगल में एक चुड़ैल रहती है वही बता सकती है।

चुड़ैल ने कहा कि मै इस शर्त पर बताउंगी  यदि तुम मुझसे शादी करो।

उसने सोचा, जान बचाने के लिए शादी की सहमति देदी।

शादी होने के बाद चुड़ैल ने कहा, चूंकि तुमने मेरी बात मान ली है, तो मैंने तुम्हें खुश करने के लिए फैसला किया है कि 12 घन्टे मै चुड़ैल और 12 घन्टे खूबसूरत परी बनके रहूंगी,
अब तुम ये बताओ कि दिन में चुड़ैल रहूँ या रात को।
उसने सोचा यदि वह दिन में चुड़ैल हुई तो दिन नहीं कटेगा, रात में हुई तो रात नहीं कटेगी।

अंत में उस विद्वान कैदी ने कहा, जब तुम्हारा दिल  करे परी बन जाना, जब दिल करे चुड़ैल बनना।

ये बात सुनकर चुड़ैल ने प्रसन्न हो के कहा, चूंकि तुमने मुझे अपनी मर्ज़ी की  करने की छूट देदी है, तो मै हमेशा ही परी बन के रहा करूँगी।

यही तुम्हारे प्रश्न का उत्तर है।

स्त्री अपनी मर्जी का करना चाहती है।

*यदि स्त्री को अपनी मर्ज़ी का करने देंगे तो*,

*वो परी बनी रहेगी वरना चुड़ैल*
😃😃☹☹
फैसला आप का ,
ख़ुशी आपकी,मेरा kya?? ?

dedicated to all married men😉😀😃

Saturday, March 17, 2018

लड़की आवारा है

😄 पढ़ना जरूर😴😛
.
एक 💁लड़की 🐦तोता खरीदने बाज़ार गई ,

और एक बोलने वाला 🐦तोता पसंद कर लिया ।
.
💁लड़की 🐦तोते से बोली :: " में कैसी लग ही हुँ ।"😛
.
🐦तोता :: " बहुत आवारा सी लग रही है ।"--
.
💁लड़की को गुस्सा आया।

तोते का मालिक दूकानदार भी गरहाकी खराब होते देख कर गुससे में आ गया,

और 🐦तोते को पानी में गौता दिया और कहा " अब अगर तुम ने गलत बात की तो पानी में डूबो दूंगा ।"
.
🐦तोते ने ठीक बात करने का वादा कर लिया ।
.
💁लड़की तोते से फिर बोली । "

अच्छा यह बताओ अगर घर में एक मै हूँ ,और एक आदमी हो , वो आदमी कौन हो सकता है ? " 😍
.
🐦तोता बोला :-; "आपका पति ।"
.
💁लड़की :-: " और अगर मेरे साथ दो आदमी हो तो दूसरा आदमी कौन होगा ? "😛
.
🐦तोता :-; " आप का देवर ।"😍
.
💁लडकी :-: "अगर तीन हो तो ? "😴 😀
.
🐦तोता :-: आपका पति ,आपका देवर ,आपका ससूर ।😁
.
💁लड़की :-: "अगर चार हो तो ? "?????????
.
🐦तोता :-: ( मालिक की तरफ़ देखकर बोला)

पानी ला बे मैने पहले ही बता दिया था लड़की आवारा है ।" 😁😛

Saturday, November 18, 2017

दादी की कहानी से

एगो रही राजकुमारी उनकर होत रहे बियाह। बिदाई घड़ी उनकर माई समझवली रास्ता मे कुछ बोलिह मत काहे से की राजकुमारी तुतला के बोलत रही।

उन करा साथे एगो सेविका भेज देली।रस्ता मे कुछ अराम करे खातीर डोली रुकल।

ओहीजा खुूब तितली उड़त रहे राजकुमारी के बरदास्त ना भईल त बोल देली...

टिटली टिटली हऊ डेख टिटली

त सेविका कहली

टुप रहीं टुप रहीं ना ट राजा ठुन लिहें।

तब राजा कहले

बोले डी बोले डी इन कर बोलिया बड़ी ठुहावन लागटा।

Tuesday, August 22, 2017

समस्या

और क्या हाल है ---

मोटू: "यार तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?"

पतलू: " कल मेरी पत्नी का जन्मदिन था और मैं एक बढ़िया सा केक लाया था!" 

मोटू: " उससे तुम्हारी आंख का क्या संबंध है?"
पतलू: " भाई मेरी पत्नी का नाम 'तपस्या' है!"
मोटू: "तो?"
पतलू: " मगर बेकरी वाले ने 'समस्या' लिख दिया!!"